नोबल एकेडमी भागकोहलिया फारबिसगंज मे धूमधाम से मदर्स डे मनाया गया इस कार्यक्रम की शुरुआत एसडीपीओ मुकेश शाह, नगर पार्षद बीना देवी, विद्यालय के निदेशक एडवोकेट नरेंद्र झा एवं मैनेजर रजनीकांत के द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुरूआत किया गया/विद्यालय के निदेशक एडवोकेट नरेंद्र झा ने कहा की मां की ममता को दर्शाने का ऐसा कोई दिन विशेष नहीं होता है क्योंकि मां के लिए हर दिन विशेष होता है और मदर्स डे आज ही नहीं बल्कि हर दिन होता है /दिसंबर पर और निष्ठा से मां अपना काम दिन-रात अपने बच्चों को संवारने में करती है इस तरीके से हमारा विद्यालय भी बच्चों के बहुमुखी विकास के लिए निरंतर दिन-रात काम करता रहता है/और विद्यालय में ऐसे आयोजनों से बच्चों के माता-पिता के साथ-साथ विद्यालय का भी उत्साह वर्धन होता है और फिर वह अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए और तन मन से काम करते हैं/ स्कूल के प्रिंसिपल ज्योति सिंह के अध्यक्षता में बच्चों के द्वारा स्वागत नृत्य, मां पर समर्पित प्रस्तुति भी कि गयी और साथ ही महाराणा प्रताप जयंती पर उनको भी याद किया गया और बच्चों के द्वारा एक जीवनी भी प्रस्तुत की गई जिसमें उनके जीवन की कुछ झलकियां थी/
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय का छात्र परिषद भी बनाया गया जिसमें विद्यालय कप्तान, विद्यालय उप कप्तान, शिष्टाचार मंत्री ,हेड बॉय, हेड गर्ल ,लैंग्वेज कैप्टन, असेंबली कैप्टन भी बनाया गया/
कार्यक्रम में भाग लेने वालों में बच्चे सिम्मी, हर्षवर्धन ,वैभव ,माही, मनुश्री, दीपा, अनन्या , प्राची, सृष्टि,राधिका, वैभव ,अंकुश, सुहानी कावेरी, रूपाली, शिवानी, पलक, आरुषि रिया ,सोनाक्षी, मिश्राना और दिव्या की सक्रिय भूमिका रही/इस कार्यक्रम में सैकड़ो बच्चों के साथ शिक्षिका दीपशिखा, शविटी, रूपा , अंकिता, निशा,शगुफ्ता ,प्रिया व सुप्रिया के साथ शिक्षक अभिषेक कुमार, मनीष कुमार, रवि कुमार,अतुल सिंह, रिकेश कुमार, अभय कुमार, सुशांत सुमन, निलेश कुमार, आयुष कुमार,अशोक मिश्रा एवं जी सी नायक उपस्थित थे।
Post a Comment