Top News

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया

पूर्णिया स्थित वीर कुंवर सिंह स्मारक परिसर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा आयोजित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती समारोह में विधायक विजय खेमका ने राष्ट्रवीर महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। इस अवसर पर करणी सेना के अध्यक्ष अमित सिंह एवं सचिव कुंदन सिंह ने विधायक  का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि राष्ट्रवीर, कर्मवीर, धर्मवीर एवं मेवाड़ के महान पराक्रमी शेर महाराणा प्रताप के जीवन से सदैव राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और समर्पण की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने मुगल सत्ता के सामने कभी घुटने नहीं टेके और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन संघर्ष एवं स्वाधीनता को समर्पित कर दिया। विधायक ने कहा कि महाराणा प्रताप के साथ भामाशाह जैसे राष्ट्रनिष्ठ सहयोगियों का त्याग और बलिदान भी इतिहास में अमर है। जंगलों में रहकर, घास की रोटी खाकर भी उन्होंने स्वाधीनता और राष्ट्र सम्मान के लिए संघर्ष जारी रखा। ऐसे महान राष्ट्रनायक के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें राष्ट्रहित एवं राष्ट्रसेवा का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर विधायक ने घोषणा करते हुए कहा कि पूर्णिया में महाराणा प्रताप के स्मारक का विधायक निधि से शीघ्र ही सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। कार्यक्रम में समाजसेवी दिनकर सिंह, अवधेश सिंह, माधव सिंह, चंदन सिंह, डॉ. मनोज सिंह, जयवर्धन सिंह, कलानंद सिंह, रंजन कुणाल, दीपक कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह,गोपाल कुमार सिन्हा, विनोद सिन्हा, मनोज श्रीवास्तव,सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विधायक ने सभी उपस्थित लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post