Top News

पूर्णियां का ग्रामीण हाट बनेगा आधुनिक ग्रामीण हाट, विधायक ने किया शिलान्यास

पूर्णिया विधानसभा अंतर्गत ईस्ट ब्लॉक के हरदा एवं गौरा पंचायत में जी राम जी योजना के तहत विधायक विजय खेमका ने दो आधुनिक ग्रामीण हाट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक  ने कहा जी राम जी योजना को आधुनिक स्वरूप दिया गया है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों का अधिक से अधिक विकास हो सके। विधायक ने कहा हरदा एवं गौरा पंचायत में बनने वाले आधुनिक ग्रामीण हाट में बिजली, पानी, शौचालय, स्टोर रूम एवं भंडारण की समुचित व्यवस्था होगी। इससे जीविका दीदीयों द्वारा तैयार उत्पादों को बाजार उपलब्ध होगा तथा स्थानीय जॉब कार्ड धारियों को रोजगार भी प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार गांवों को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। गांवों में विवाह मंडप, खेल मैदान सहित आधुनिक सुविधाओं का निर्माण कराया जा रहा है ताकि शहर जैसी सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्रों को भी प्राप्त हो सकें। विधायक ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में विकास की रफ्तार तेज हुई है। श्री खेमका ने कहा कि अपराध एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है। हत्यारे और दुष्कर्मियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा तथा भ्रष्ट अधिकारियों की गिरफ्तारी लगातार हो रही है। उन्होंने कहा कि अब अंचल, प्रखंड एवं थाना स्तर पर भी जनता के कार्य तेजी से होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  एवं नितीश कुमार के विकास मॉडल पर बिहार को आगे बढ़ाने का संकल्प साकार हो रहा है। विधायक ने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडी गठबंधन अब ताश के पत्तों की तरह बिखरना शुरू हो गया है। पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत से देश की जनता उत्साहित है और विपक्षी दलों की राजनीति जनता समझ चुकी है।विधायक ने कहा विकसित और आत्मनिर्भर पूर्णिया बनाना मेरा संकल्प है | शिलान्यास कार्यक्रम में मुखिया अंजली कुमारी,ललिता देवी, मनीष भारती, दिलीप चौहान, पंचायत के वार्ड सदस्य तरुण कुमार साह, मंजीत कुमार, सिकंदर यादव, सुरेश प्रसाद मेहता, कुंदन सिंह, दशरथ चौहान, अजय सिंह,कन्हिया झा रविन्द्र मालाकार एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post