Top News

शोक संतप्त परिवारों के बीच पहुंचीं विधायक कविता देवी, बंधाया ढांढस

कोढ़ा विधायक कविता देवी ने कोढ़ा  विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की तथा उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की। विधायक सबसे पहले फलका मुख्यालय मंडल अंतर्गत मघेली पंचायत अध्यक्ष अरविंद मुखिया के आवास पहुंचीं, जहां उन्होंने उनके पूज्य पिता के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर दुख की इस घड़ी में धैर्य बनाए रखने की बात कही।
इसके बाद विधायक कोढ़ा प्रखंड के फुलवारिया पंचायत निवासी विजय झा के घर पहुंचीं और उनकी माताजी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति ईश्वर प्रदान करें।

विधायक ने कहा कि जीवन का यह सत्य अत्यंत दुखद होता है, लेकिन ईश्वर की इच्छा सर्वोपरि है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post