मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जोरगामा पंचायत सरकार भवन एवं पड़वा नवटोल पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को जनशिकायतो के निवारण हेतु सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित सहयोग शिविर में विभिन्न विभागो द्वारा काउंटर लगाकर जन समस्या और शिकायतो का निवारण किया गया। जोरगामा पंचायत सरकार भवन में छह काउंटर लगाए गए, जहाँ विभिन्न विभागो के कर्मियो तैनात थे। जरूरतमंद लाभार्थियो का आवेदन प्राप्त किया गया। तत्काल कुछ निष्पादन भी किया गया। देखा जाए तो सहयोग शिविर को लेकर लोगों में कोई खास उत्साह देखने को नहीं मिला। हालांकि कमोबेश लोग आते जाते रहे। जोरगामा सहयोग शिविर के विभिन्न विभागो में
पूर्व और वर्तमान तिथि मिलाकर 62 जन शिकायत प्राप्त हुआ। जिसमें 21 जन शिकायतो का निष्पादन किया गया। वही पड़वा नवटोल सहयोग शिविर के विभिन्न विभागो के काउंटर से 229 जन शिकायत प्राप्त हुआ। दस जन शिकायतो का त्वरित निष्पादन किया गया। और 219 जन शिकायत लंबित है।
मौसम ठीक रहने के कारण लोगों को सहयोग शिविर तक आने में परेशानी कम हुई। इस दौरान बीडीओ गोपाल कृष्णन, सीओ किसलय कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कुमारी शैलजा, बीईओ बबीता कुमारी सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।
Post a Comment