समस्तीपुर में मंगलवार को प्रभारी मंत्री दामोदर रावत का आगमन हुआ, जहाँ डीएम रोशन कुशवाहा ने सर्किट हाउस पर उनका स्वागत किया। जिसके बाद प्रभारी मंत्री जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। साथ ही विधानसभा के बाजितपुर और पुनास पंचायत में आयोजित 'सहयोग शिविर' में मुख्यमंत्री द्वारा 'न्याय के साथ विकास' के संकल्प को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से एक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभारी मंत्री दामोदर रावत, विधायक अश्वमेध देवी, जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, जिला पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर में आम जनता की समस्याओं को सुना गया और उनके त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए गए। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने कहा सरकार और प्रशासन का यह साझा प्रयास जन-जन तक लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने में मील का पत्थर साबित हो रहा है।, सरकार की हर एक योजनाओं को धरातल पर आम लोगों की सेवा में लगाई जा रही है।
समस्तीपुर में प्रभारी मंत्री का आगमन, डीएम ने किया स्वागत
Cityhalchal News
0
Post a Comment