Top News

कोसी पुल पर सड़क हादसा, बाइक सवार तीन घायल में एक रेफर


कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 स्थित कोसी पुल पर गुरुवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक व एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार होकर दो युवक और एक महिला कुरसेला से नवगछिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी और मौके से फरार हो गया।दुर्घटना के बाद बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए कुरसेला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।घायलों में अमित कुमार (19) वर्ष, निवासी ऊपोठिया, फलका तथा अनिता देवी 25 वर्ष निवासी पुरैनी शामिल हैं। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अनिता देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं दुर्घटना में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post