Top News

मुख्य पार्षद की मौजूदगी में यात्री शेड की मरम्मत, टूटी स्टील सीट दुरुस्त—अतिक्रमण हटाकर की गई घेराबंदी


कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र के गेराबाड़ी चौक स्थित यात्री शेड में लंबे समय से टूटी पड़ी स्टील सीट की आखिरकार मरम्मत कर दी गई। यह कार्य मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह की मौजूदगी में कराया गया, जिससे स्थानीय लोगों में संतोष देखा गया।

बताया जाता है कि यात्री शेड में लगी स्टील सीट टूट जाने के कारण यात्रियों को बैठने में काफी परेशानी हो रही थी। शिकायत मिलने के बाद नगर पंचायत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्टील पाइप के सहारे वेल्डिंग कर सीट को दुरुस्त कराया।
इस दौरान शेड के आसपास फैले अतिक्रमण को भी हटवाया गया। साथ ही, भविष्य में अतिक्रमण न हो इसके लिए स्टील पाइप लगाकर पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई।

मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे भी इस तरह की समस्याओं का समाधान तेजी से किया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post