Top News

पूर्व पंचायत समिति सदस्य की माता के निधन पर शोक की लहर, जनप्रतिनिधियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के मखदमपुर पंचायत के मड़वा गांव में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब पूर्व पंचायत समिति सदस्य संषोत कुमार मेहता की माता का निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों में गहरा दुख व्याप्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, दिवंगत महिला काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी।
इस दुखद अवसर पर पवन कुमार मेहता, पैक्स अध्यक्ष कृष्ण कुमार साह उर्फ पिंकू साह समेत कई जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और इस दुख की घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post