Top News

मुख्य पार्षद की निगरानी में बारिश से हुए जलजमाव का समाधान

कोढ़ा नगर पंचायत के विभिन्न हिस्सों में लगातार बारिश के कारण नालों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह की निगरानी में नगर पंचायत प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।
नगर पंचायत की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर नालों की सफाई करवाई तथा पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की। मुख्य पार्षद ने बताया कि जलजमाव वाले इलाकों में विशेष अभियान चलाकर अवरुद्ध नालों को साफ किया गया, जिससे लोगों को काफी राहत मिली। बारिश के मौसम में नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए नगर पंचायत लगातार निगरानी कर रही है और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post