Top News

मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों को सदर विधायक ने दी शुभकामनाएं

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित बिहार सरकार के विस्तारित मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की उपस्थिति ने बिहार की राजनीति को ऐतिहासिक संदेश दिया है। लाखों कार्यकर्ताओं एवं बिहारवासियों की उपस्थिति में आयोजित यह समारोह एनडीए की ऐतिहासिक विजय एवं विकसित बिहार के संकल्प का प्रतीक बना। पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने कहा कि इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह का साक्षी बनना गौरव का विषय है। उन्होंने बिहार सरकार के विस्तारित मंत्रिमंडल में शामिल सभी मंत्रियों को पूर्णिया एवं सीमांचल की जनता की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विधायक विजय खेमका ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में यह मंत्रिमंडल आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी द्वारा किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए बिहार को विकसित, आत्मनिर्भर एवं समृद्ध राज्य बनाने हेतु संकल्पित होकर कार्य करेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post