Top News

डीएम ने मत्स्य योजनाओं के तहत लाभार्थियों के बीच सामग्री का किया वितरण

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम रोशन कुशवाहा व उप मत्स्य निदेशक दरभंगा ने विभिन्न मत्स्य योजनाओं के तहत लाभार्थियों के बीच सामग्री का किया वितरण। कार्यक्रम में 13 थ्री-व्हीलर, 3 लकड़ी की नाव पैकेज, 32 जाल एवं 35 मत्स्य विपणन किट वितरित किए गए। जिला मत्स्य पदाधिकारी ने बताया कि थ्री-व्हीलर और विपणन किट से उपभोक्ताओं को स्वच्छ एवं ताजी मछलियों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। नाव एवं जाल मिलने से मछुआरों और मत्स्य पालकों को मत्स्य शिकार एवं उत्पादन कार्य में सुविधा मिलेगी। नाव एवं जाल पैकेज योजना पर 90 प्रतिशत, थ्री-व्हीलर पर 50 प्रतिशत तथा मत्स्य विपणन किट पर 100 प्रतिशत अनुदान दिया गया। जिला प्रशासन ने कहा कि इन योजनाओं से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा समस्तीपुर को मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी जिला बनाने की दिशा में मदद मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post