Top News

आवेदन देने पर थानों में मिलेगी अब पावती रसीद

कटिहार एसपी के निर्देशानुसार कुरसेला थाना पुलिस ने शनिवार से एक नई पहल की शुरुआत की है। अब थाना क्षेत्र में किसी भी आवेदक या आवेदिका द्वारा आवेदन देने के बाद उन्हें आवेदन की प्राप्ति रसीद उपलब्ध कराई जाएगी।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना तथा थाना की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना है। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि थाने में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर शत-प्रतिशत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों की प्रगति रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भी सौंपी जाएगी, ताकि मामलों की नियमित निगरानी और जवाबदेही बनी रहे। नई व्यवस्था लागू होने से लोगों को अपने मामलों की स्थिति की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी और पुलिस-जन संबंधों में और अधिक मजबूती आएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post