फलका प्रखंड क्षेत्र की हथवाड़ा पंचायत के लोकप्रिय मुखिया भारती कुमारी ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।शपथ ग्रहण समारोह में उनके पति गौतम मालाकार भी मौजूद रहे ।समारोह के दौरान उन्होंने उपस्थित मंत्रीगण एवं अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
मुखिया भारती व उनके पति गौतम मालाकार ने भी बिहार सरकार में मंत्री मंडल में शामिल मंत्री श्रवण कुमार , मिथलेश तिवारी, मदन सहनी समेत अन्य मंत्रीगण को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर मंत्रीगण का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे समारोह का माहौल उत्साह और गरिमा से भरा रहा।
इस अवसर पर मुखिया भारती कुमारी व समाजसेवी गौतम मालाकार ने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सरकार के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा।वही हथवाड़ा पंचायत के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतराने को लेकर मुखिया ने वृस्तित रूप विभाग के सभी मंत्रियों से चर्चा की । जिसपर मंत्रीयो ने आश्वासन दिया की जल्द ही सभी समस्यायों का निदान निकाल कर जो भी शेष बचे कार्य है उसे ससमय पूरा कराने का निर्देश दिया जायेगा।वहीं मंत्रीगण ने भी क्षेत्र की प्रगति और जनसहभागिता की सराहना की।
समारोह के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और मंत्रीगण के स्वागत में जोरदार नारों एवं तालियों से पूरा परिसर गूंज उठा।
Post a Comment