जिले में मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है । पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गलगलिया थाना पुलिस एवं एसएसबी टीम नेमुगुरी की संयुक्त टीम ने दो लोगों को संभावित ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान बालूबाड़ी क्षेत्र से दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रज्जाक (52 वर्ष), पिता मोहम्मदिन, निवासी करवलभिठा तथा सकील अहमद (55 वर्ष), पिता स्वर्गीय तमीजुद्दीन, दोनों थाना कुर्लीकोट, जिला किशनगंज के रूप में हुई है।
संयुक्त टीम ने आरोपियों के पास से करीब 208 ग्राम संभावित ब्राउन शुगर बरामद किया है। इसके अलावा एक स्कूटी (रजिस्ट्रेशन नंबर BR37AF 4452) एवं एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Post a Comment