कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत नजराचौकी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ उच्च विद्यालय नजराचौकी मैदान में हर्षोल्लास के साथ किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा किसान प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष एवं डीवानडीह निवासी अरविंद सिंह, सौरभ पटेल तथा अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस अवसर पर कटिहार जिला के नवाबगंज, फुलवरिया, बांसवाड़ा सहित कुल 16 क्रिकेट टीमों के कप्तान एवं खिलाड़ी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान खिलाड़ियों एवं दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
स्थानीय वार्ड सदस्य सह भाजपा पंचायत अध्यक्ष रविंद्र सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेल प्रेमी टूर्नामेंट का आनंद लेने के लिए मैदान में जुटे। रंग-बिरंगी रोशनी और खेल प्रेमियों की भीड़ से पूरा मैदान उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
उद्घाटन के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल को भाईचारा, अनुशासन और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का माध्यम बताया। सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को मंच देने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं स्थानीय युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
Post a Comment