Top News

संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, पंचायतों में जनप्रतिनिधियों संग हुई बैठक

कुरसेला प्रखंड में संभावित बाढ़ को देखते हुए अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम के निर्देश पर पूर्व से ही तैयारी में जुट गया है। इसी क्रम में सोमवार को उत्तरी मुरादपुर पंचायत एवं नगर पंचायत में राजस्व अधिकारी आकाश मिश्रा और रोहित कुमार के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, मुखिया एवं वार्ड पार्षदों के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में बाढ़ के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं एवं उससे निपटने की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों का नाम सूची में छूट गया है, वे आवेदन देकर अपने दस्तावेज पहले से ऑनलाइन करा लें, ताकि आपदा के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।
साथ ही पंचायत एवं वार्ड स्तर पर बाढ़ के दौरान होने वाली समस्याओं, सुरक्षित स्थान, राहत व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं की जानकारी साझा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post