कुरसेला प्रखंड के पूर्वी मुरादपुर पंचायत स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र में 19 मई मंगलवार को आयोजित होने वाले पंचायत सहयोग शिविर की तैयारियों का जायजा लिया। सोमवार को एडीएम आपदा धनंजय कुमार, बीडीओ कुमारी प्रियंमवदा एवं अंचलाधिकारी अनुपम ने लिया।
निरीक्षण के दौरान एडीएम धनंजय कुमार ने बताया कि पंचायत सहयोग शिविर में जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। शिविर में जनता की समस्याओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन आवेदनों का निष्पादन शिविर में संभव नहीं हो पाएगा, उन्हें संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अग्रेषित किया जाएगा।
एडीएम ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार जनता द्वारा दिए गए आवेदनों का निष्पादन 30 दिनों के अंदर करना अनिवार्य है।मौके पर पंचायत की मुखिया अर्चना कुमारी, पंचायत समिति सदस्य प्रदीप महलदार, राजस्व कर्मचारी रोहित कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Post a Comment