Top News

कुरसेला में 36 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

कुरसेला थाना पुलिस ने सोमवार को  36 लीटर अवैध देसी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मोटरसाइकिल से दो युवक नवाबगंज मिल्की मोड़ की ओर शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम ने नवाबगंज मिल्की मोड़ के समीप  संदेह के आधार पर एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 36 लीटर देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही शराब जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान सिंटू कुमार, निवासी टिकापट्टी चंदपुर टोला थाना पोठिया जिला कटिहार तथा सूरज कुमार निवासी टिकापट्टी नगर टोला थाना टिकापट्टी जिला पूर्णिया के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। दोनों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post