Top News

वित्त रहित शिक्षकों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर लगाया शोषण का आरोप


पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीन वित्त रहित संबद्ध डिग्री कॉलेज शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के नेता एवं पूर्व प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार ने पूर्णिया कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन पर शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्षों से वित्त रहित कॉलेजों के शिक्षक मूल्यांकन एवं प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्य कर रहे हैं, लेकिन उन्हें न्यूनतम पारिश्रमिक तक नहीं मिल रहा है।
प्रो. आलोक ने बताया कि उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन के लिए अब भी मात्र 15 रुपये प्रति कॉपी दिए जा रहे हैं, जबकि अन्य विश्वविद्यालयों में यह राशि बढ़ाई जा चुकी है। उन्होंने लंबित भुगतान, सेवा समायोजन और गर्मी की छुट्टियों में कटौती पर भी नाराजगी जताई। शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post