कटिहार। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार कोढ़ा थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की प्रतिनियुक्ति कर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं सामानों की गहन जांच की जा रही है।
जांच अभियान के दौरान वाहन चालकों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट समेत अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की जा रही है। वहीं मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी वसूला जा रहा है।
थाना अध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि यह अभियान अपराध नियंत्रण, सड़क सुरक्षा तथा असामाजिक तत्वों पर निगरानी बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार चलाया जाएगा। अभियान के कारण क्षेत्र में वाहन चालकों एवं संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति देखी गई।
Post a Comment