कटिहार (कदवा): बिहार में फिर से नए संगठन निर्माण मजबूती को लेकर व्यवस्था परिवर्तन की अलख जगा रहे प्रशांत किशोर जी के पार्टी 'जन सुराज अभियान ने कटिहार जिले में अपनी पैठ मजबत करनी शरू कर दी है। इसी कड़ी में कदवा प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत पार्टी कार्यालय गैठोरा में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हई। यह बैठक पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मोहम्मद शहरयार को जन सुराज अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने के उपलक्ष्य में, आयोजित की इस बैठक में कई सारे व्यक्ति उपस्थित रहे जैसे केसर पंचायत समिति चोनी, चमनलाल यादव पंचायत समिति प्रभैली,बिबेका महतो,बबलू दास, महिला प्रकोष्ठ से सरिता सिंह मीडिया प्रभारी जितेंद्र यादव, प्रखंड प्रवक्ता प्रभात विश्वास, मोहम्मद सेहरूल, इत्यादि प्रखंड के जनसुराजी सिपाही।मोहम्मद शहरयार को प्रदेश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिलने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शहरयार की नियुक्ति से न केवल अल्पसंख्यक समाज में जन सुराज के प्रति विश्वास बढ़ेगा, बल्कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। खासकर सुदूर इलाके के लोगों को जागरूक किया जाएगा जो सरकारी प्रक्रियाओं से वंचित है वह सब चीज वैसी परिस्थितियों में लोगों को जागरूक कराया जाएगा। और तो और प्रशांत किशोर के द्वारा भविष्यवाणी काफी हद तक सत्य दिख रहा है,बिहार के लोग उनसे काफी प्रभावित हो रहे हैं।
जन सुराज पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बने मोहम्मद शहरयार
Cityhalchal News
0
Post a Comment