Top News

मदरसा शिक्षक और विवाहिता को इश्क लड़ाते बंद कमरे में पकड़ा, रातभर चला पंचायत का ड्रामा

आजमनगर थाना क्षेत्र के मरबतपुर पंचायत स्थित धूमनगर वार्ड संख्या-6 में देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने एक मदरसा शिक्षक को गांव की विवाहिता महिला के साथ कथित आपत्तिजनक स्थिति में इश्क लड़ाते पकड़ लिया। घटना के बाद गांव में घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। आक्रोशित लोगों ने दोनों को रस्सी से बांध दिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया युवक मोहम्मद इजहार आलम उर्फ नकुल (36) गांव के ही मदरसा इत्तेहादुल मुस्लेमीन में शिक्षक बताया जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि उसका गांव की एक शादीशुदा महिला से पिछले कई महीनों से संबंध था, जिसकी चर्चा लंबे समय से गांव में हो रही थी।

बताया जाता है कि महिला का पति रोजी-रोटी के सिलसिले में हैदराबाद में मजदूरी करता है। देर रात परिजनों ने महिला के घर के बंद कमरे में दोनों को संदिग्ध हालत में देख लिया, जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

मामले को लेकर गांव में घंटों पंचायत होती रही और समझौते की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना आजमनगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर थाना चली गई।
घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। समाचार लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post