Top News

सड़क हादसे में घायल बच्चे से मिलने अस्पताल पहुंचे मुख्य पार्षद

कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत गोरगामा महादलित टोला दादपुर निवासी बीरबल ऋषि के पोते के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिलते ही नगर पंचायत कोढ़ा के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे और बच्चे का हाल-चाल जाना।

मुख्य पार्षद ने चिकित्सकों से बच्चे के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से बच्चे को गंभीर चोट नहीं लगी है और वह सुरक्षित है।
अस्पताल में मौजूद लोगों ने भी बच्चे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों से सतर्क रहने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post