कोढ़ा प्रखंड के धरमेली गांव में कालाजार उन्मूलन अभियान के तहत चल रहे कीटनाशक छिड़काव कार्य का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने घर-घर जाकर छिड़काव की गुणवत्ता की जांच की और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि कालाजार बीमारी बालू मक्खी के काटने से फैलती है। इस बीमारी से बचाव के लिए घरों की साफ-सफाई के साथ-साथ समय पर कीटनाशक दवा का छिड़काव बेहद जरूरी है।
इस दौरान निरीक्षण के दौरान भीवीडीएस अमरनाथ सिंह, पीरामल प्रतिनिधि अभिमन्यु कुमार ने बताया कि एसपी कीटनाशक दवा के छिड़काव से बालू मक्खी का नाश होता है, जिससे कालाजार के संक्रमण पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। अभियान के तहत गांव के सभी घरों, दीवारों और संभावित प्रभावित क्षेत्रों में दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि छिड़काव के दौरान सहयोग करें और दवा छिड़काव के बाद कुछ समय तक घरों की दीवारों को न धोएं, ताकि दवा का असर बना रहे।
उन्होंने कहा कि सरकार कालाजार उन्मूलन को लेकर पूरी तरह गंभीर है और लगातार निगरानी के साथ अभियान चलाया जा रहा है, ताकि इस बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सके।
Post a Comment