Top News

बारिश बनी आफत, मुख्य पार्षद ने संभाला मोर्चा

कोढ़ा नगर पंचायत में लगातार हुई भारी बारिश के बाद कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र के गेराबाड़ी और गोरगामा वार्डों में जलजमाव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं थी। सड़कों और गलियों में गंदा पानी भर जाने से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था ।

स्थिति की गंभीरता की सूचना मिलते ही नगर पंचायत कोढ़ा के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह तत्काल प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और खुद मौके पर हालात का निरीक्षण किया। उन्होंने बिना देर किए नगर पंचायत के सफाई कर्मियों एवं मशीनों को मौके पर बुलाकर युद्धस्तर पर जल निकासी अभियान शुरू कराया।

मुख्य पार्षद के निर्देश पर नालियों की सफाई कर पानी निकासी का कार्य तेजी से किया गया, जिससे लोगों को काफी राहत मिली। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि समय पर कार्रवाई नहीं होती तो स्थिति और भयावह हो सकती थी।
मुख्य पार्षद ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान सावधानी बरतें और जलजमाव की सूचना तुरंत नगर पंचायत के अधिकारी के मुझे भी दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। आगे उन्होंने कहा की जल्द ही बजट मिलते ही नगर पंचायत के सभी वार्डों में जाकर सर्वे करा कर इस समस्या का स्थायी समाधान में कराया जायेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post