Top News

नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, रात की घेराबंदी में तीन तस्कर दबोचे

कोढ़ा थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे रात्रि गश्ती और सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 16.31 ग्राम स्मैक, ₹16,040 नकद, एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, देर रात पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक पुलिस को देखकर घबराए हुए नजर आए। शक होने पर जब उन्हें रोककर तलाशी ली गई तो उनके पास से स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उदेश कुमार उर्फ कुनाल कुमार, सुमित कुमार और अर्जुन कुमार के रूप में हुई है। तीनों मूसापुर गांव, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने बरामद सामान को जब्त करते हुए तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना अध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया  कि इलाके में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी कीमत पर तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post