कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू कर दी गई। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
नापी कार्य के लिए अंचल पदाधिकारी सुश्री श्री अनुपम द्वारा नियुक्त राजस्व अधिकारी आरओ उत्तम कुमार के नेतृत्व में अमीन की टीम तथा थाना पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भूमि मापी कार्य शुरू करवाया जा रहा है। प्रशासन ने इस कार्य को चार दिनों के भीतर पूरा करने की समय-सीमा निर्धारित की है।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2014 में यह कॉलेज भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय से संचालित हो रहा था। बाद में पूर्णिया यूनिवर्सिटी गठन के बाद कॉलेज की आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी, जिसके कारण संस्थान का भविष्य अधर में लटक गया।
इधर, कॉलेज परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने से उम्मीद बढ़ गई है। बताया गया कि नापी कार्य पूरा होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जाएगी।
Post a Comment