Top News

पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग


जिला पदाधिकारी के निर्देश पर 11 मई से 30 मई तक चलाए जा रहे फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान के तहत कुरसेला प्रखंड में किसानों के पंजीकरण कार्य में तेजी देखी जा रही है। गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र में कुल 34 किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन किया गया। प्रशासन की ओर से पंचायतों में विशेष कैंप लगाकर किसानों को योजना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

अभियान की निगरानी स्वयं कुरसेला अंचल अधिकारी अनुपम द्वारा की जा रही है। उन्होंने पंचायतों में संचालित कैंपों का निरीक्षण कर किसानों को फार्मर रजिस्ट्रेशन के लाभों की जानकारी दी। साथ ही किसानों से अपील की कि वे अन्य किसानों को भी जागरूक करें ताकि अधिक से अधिक लोग सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ उठा सकें।
उत्तरी मुरादपुर पंचायत में कार्यरत किसान सलाहकार ने बताया कि वे सुबह से गांव-गांव जाकर डोर-टू-डोर किसानों का रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब किसान भी जागरूक होकर स्वयं कैंप में पहुंच रहे हैं और पंजीकरण कराने में रुचि दिखा रहे हैं।

इधर कई किसानों ने प्रशासन के समक्ष अपनी समस्या भी रखी। किसानों का कहना है कि जमीन अब भी उनके पूर्वजों के नाम पर दर्ज है, जिसके कारण उनका फार्मर रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि गैररैयत एवं पुश्तैनी जमीन पर खेती करने वाले किसानों के लिए भी अलग से रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की जाए, ताकि वे भी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

Post a Comment

Previous Post Next Post