Top News

12वीं की परीक्षा अपनी कसौटी पर खरा उतरा मिल्लिया 200 छात्र -छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल कर परचम लहराया


जिले का अग्रणी शिक्षण संस्थान मिल्लिया कान्वेंट इंग्लिश
स्कूल, रामबाग, पूर्णिया अपने स्थापना काल से ही उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने में अपना बोलबाला कायम किए रहता है। चाहे वह सीबीएसई के दसवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम हो अथवा बारहवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम हो, मिल्लिया कान्वेंट इंग्लिश स्कूल, रामबाग, पूर्णिया,के छात्र -छात्राओं का वर्चस्व बना रहता है। सत्र 2025-26 के वर्तमान बारहवीं का परीक्षा परिणाम भी अपनी कसौटी पर खरा उतरा है। कुल मिलाकर 200 छात्र -छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल कर जिले में मिल्लिया का परचम लहराया है। 101 विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक हासिल किए हैं, वहीं 27  छात्र -छात्राओं ने 80% से अधिक अंक लाकर अपना दबदबा कायम रखा है। 4 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर अपने जिले का नाम रोशन किया है। काॅमर्स के आयूष तिवारी ने सर्वाधिक 93% अंक हासिल कर नाम रोशन किया है। श्रेया भारती और अंशिका सिंह ने 91.8%, अर्चिता घोष ने 91.4% अंक लाकर अपनी शोहरत बढ़ाई है। राखी कुमारी 89.4%,शादान कासिफ 88.8%, अनिक दास 88.4% आयूषी वर्धन 88.4%,शिवेश कुमार 88.2%,आर्या आनंद 88.2%, सुनिधि कुमारी 88% , अंशुमान भारद्वाज 87.4%, सोबान अहमद 87%, स्नेहा कुमारी 86%, रितेश कुमार 85.6%, रागिनी कोठारी 85.4%, गौरी अग्रवाल 85%, गरिमा राज 83.6%, आराध्य कुमारी 83.43, फलक शम्श 83.4%, अंशिका सिंह 83.7%, अभिनव कुमार 83.2%, प्रियांशु कुमार 82.8%, हर्षित जैन 82%, नंबर आलम 81.6%, यशाब आलम 81.2%, और सुशांतिका ने 80.8% अंक हासिल कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।इस बेहतरीन प्रदर्शन से मिल्लिया एजुकेशनल ट्रस्ट और बच्चों के माता-पिता हर्षित महसूस कर रहे हैं। 
मिल्लिया एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव -सह-निदेशक डॉ असद इमाम के शब्दों में यह परीक्षा परिणाम विद्यालय के लिए एक उपलब्धि है जिसका श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और योग्य शिक्षकों के कुशल निर्देश को जाता है। उन्होंने कहा कि मिल्लिया कान्वेंट इंग्लिश स्कूल, रामबाग, पूर्णिया के बच्चे पढ़ाई के प्रति जागरूक हैं जो आगे चलकर भविष्य की दशा और दिशा तय करेंगे। डाक्टर इमाम ने सभी सफल छात्रों को अपनी शुभकामनाएं दीं। 
विद्यालय के प्राचार्य श्री युगल किशोर झा ने विद्यालय के छात्र -छात्राओं की इस अनूठी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया में परिवर्तन किया गया था और काॅपियाॅं ऑनलाइन जाॅंची गई थीं। मूल्यांकन प्रक्रिया में शामिल होने वालों शिक्षकों के लिए भी इस बार का मूल्यांकन कार्य चुनौतियों से भरा था। बावजूद इसके मिल्लिया के छात्र -छात्राओं ने अपना बेहतर प्रदर्शन दिखाया। 
मिल्लिया एजुकेशनल ट्रस्ट के सहायक निदेशक आदिल इमाम के शब्दों में कहें तो बारहवीं का परीक्षा परिणाम एक बेहतरीन उपलब्धि है।‌यह हमारे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और लगन को दर्शाता है। विद्यालय के प्राचार्य के साथ ही हमारे शिक्षक भी कम बधाई के पात्र नहीं हैं। हालांकि दिनों-दिन चुनौतियां बढ़ती जाऍंगी और उसी अनुपात में छात्रों और शिक्षकों की मेहनत भी बढ़ती जाऍंगी। इसका असर आनेवाले अध्ययन प्रक्रिया पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि चुनौतियों का सामना करने वाले ही अपनी मंज़िल तक पहुंचते हैं। 
कुल मिलाकर कहें तो यह परीक्षा परिणाम आनेवाले विद्यार्थियों को अध्ययन का नया रास्ता दिखाने वाला है। सीबीएसई के परीक्षा मूल्यांकन प्रक्रिया के बदलते स्वरूप का सामना करने के लिए 26-27 सत्र के छात्रों को अभी से तैयार होने की जरूरत है।
मिल्लिया एजुकेशनल ट्रस्ट के कानूनी सलाहकार कैसर इमाम ने बताया कि ट्रस्ट सभी सफ़ल परीक्षार्थियों के भविष्य के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करता है।‌उनका भविष्य उज्ज्वल हो,और वे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनें।

Post a Comment

Previous Post Next Post