Top News

बिजली ठप रहने से संचार व्यवस्था चरमराई, बैंक व सरकारी कार्य भी प्रभावित


बरारी प्रखंड क्षेत्र में सोमवार देर रात आई तेज आंधी एवं मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाई। अचानक बदले मौसम ने जहां आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया, वहीं किसानों की मेहनत पर भी पानी फेर दिया। तेज हवा और बारिश से सबसे अधिक नुकसान मक्का एवं सब्जी किसानों को हुआ। क्षेत्र के मक्का किसान  द्वारा मक्का तैयारी एवं मक्का सुखाने का कार्य प्रभावित हुआ अचानक हुई तेज आंधी एवं बारिश से बड़ी मात्रा में मक्का भींग गया। इससे किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। वहीं खेतों में लगी सब्जी फसलें भी तेज हवा और जलजमाव की चपेट में आ गईं। खासकर परवल, लौकी, खीरा, बैंगन एवं अन्य हरी सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचने की बात किसानों ने कही है।तेज आंधी के कारण कई जगह  ग्रामीणों के झोपड़ी एवं टीन उड़ गए एवं कई जगहों पर बड़े छोटे पेड़ गिर गए। पेड़ों के गिरने से कई स्थानों पर बिजली के तार टूट गए, जिसके कारण सोमवार रात से ही बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। मंगलवार शाम तक भी कई इलाकों में बिजली बहाल नहीं हो सकी।बिजली बाधित रहने का असर मोबाइल नेटवर्क एवं इंटरनेट सेवा पर भी पड़ा। पूरे दिन नेटवर्क की समस्या बनी रही, जिससे लोगों को फोन एवं ऑनलाइन कार्यों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इंटरनेट और बिजली नहीं रहने के कारण सरकारी कार्यालयों, सीएससी केंद्रों एवं बैंकों का कार्य भी प्रभावित रहा। कई जगह उपभोक्ताओं को जरूरी कार्यों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि आंधी और बारिश के दौरान बिजली व्यवस्था चरमरा जाती है, लेकिन विभाग की ओर से स्थायी समाधान की दिशा में ठोस पहल नहीं की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post