Top News

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर पूर्णियां भाजपा ने मनाया जश्न

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर पूर्णिया के विधायक विजय खेमका ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय एवं राज्य नेतृत्व तथा भाजपा के कर्मठ समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। विधायक ने कहा  यह जीत राष्ट्रवाद, विकास और सांस्कृतिक गौरव की भावना की जीत है। उन्होंने कहा बंगाल की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह सुशासन, पारदर्शिता और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहती है। यह विजय देश की आस्था, परंपरा,सनातन और मोदी पर विश्वास की विजय है। विधायक ने गृहनंत्री अमित शाह सहित पूरे संगठन और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले माँ भारती के सपूत भाजपा कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण ने इस ऐतिहासिक जीत को संभव बनाया और आज बंगाल सहित पूरा देश जय श्रीराम के नारे से गुंजायमान है।राज्यो में भाजपा की प्रचंड जीत पर पूर्णिया के गुलाबबाग सनोली चौक,मधुवनी बाजार,आरएनसाह चौक ,खुसकीबाग हाट, हरदा,रानीपतरा,महेन्द्रपुर सहित दर्जनों स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी के साथ लोगों के बीच मिठाई बाँट कर खुशी मनाया।विधायक ने कहा बंगाल में महाजंगल राज का खात्मा हुआ है और अब भाजपा की सरकार में विकास की नई गति स्थापित होगी।विधायक ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के लक्ष्य की ओर और तेज़ी से आगे बढ़ रहा है |

Post a Comment

Previous Post Next Post