भवानीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुशील मंडल, पिता वकील मंडल, निवासी पारसमणि वार्ड संख्या 09 पंचायत सुपौली के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, संध्या गश्ती के दौरान एसआई उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर सुशील मंडल की तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से लगभग 5 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया।
एसआई उमेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसी क्रम में यह सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी ताकि अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री की सूचना पुलिस को देने वाले व्यक्ति की सूचना गुप्त रखा जाएगा ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Post a Comment