तथागत गौतम बुद्ध की 2563वीं जन्म एवं महापरिनिर्वाण दिवस बहुजन कार्यालय गांधीनगर में पूर्णिया जिला माध्विक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमरेंद्र यादव के अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर गांधीनगर स्थित प्रो आलोक कुमार के आवास पर सद्गुरु कबीर मठ जीवन ज्योति केंद्र पूर्णिया के आचार्य जितेंद्र साहेब के द्वारा धम्म ध्वज फहराया गया । इस अवसर पर भगवान तथागत गौतम बुद्ध एवं महान संत कबीर के विचारों एवं आदर्श पर चलने वाले सामाजिक एवं राजनीतिक छेत्र के कई प्रमुख लोग सामिल हुए ।बौध धर्म के प्रचारक धम्माचार्य श्याम बाबू कुशवाहा के साथ राजेन्द्र बौध,बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क के अध्यक्ष सम्भू परसाद दस के उपस्थिति में धम्मपद,बुद्ध बंदना के साथ-साथ भारतीय संविधान के परस्त्वना के संकल्प के साथ हर्सौल्लस पूर्वक जयंती मनाई गई ।जीवन ज्योति केंद्र के आचार्य जितेन्द्र साहेब जी ने अपने संबोधन में कहा की तथागत गौतम बुद्ध विश्व में सत्य,अहिंसा, करुणा,का संदेश देकर मानवता के साथ सभी प्राणियों के कल्याण का संदेश दिया। गौतम बुद्ध के बाद सद्गुरु संत कबीर साहब भी अपने अनुयायियों को पाखंड,अवतारवाद से निकल कर मानवतावाद को आगे बढ़ाने का कार्य किया ।विश्व में गौतम बुद्ध के विचारों को ही अपनाकर चीन ,जापान जैसे कई विकसित राष्ट्र बुद्ध को अपना धम्मगुरु मानते है ।इस अवसार पर उपस्थित, शिक्षाविद प्रोफ़ेसर आलोक कुमार ने कहा कि तथागत गौतम बुद्ध विश्व के एक ऐसे महामानव हैं जिन्हें ज्ञान की प्राप्ति के साथ जन्म ,एवं परिनिर्वाण भी एक तिथि को हुवा । बुद्ध के विचारों को ही अपनाकर भारत पुनः विश्व गुरु बन सकता है । भारतीय संविधान के निर्माता विश्व रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर भी बौध धर्म को स्वीकार कर देश और दुनिया को मानव कल्याण का पाठ पढ़ाया ।कबीर मठ के अनूप साहेब,भारत मुक्ति मोर्चा के बबलू गुप्ता,चंद्रभूषण चांद,गोपाल ठाकुर ,युवा कांग्रेस नेता करण यादव,अधिवक्ता हेमंत यादव,दिलीप राम,नारायण शर्मा,भारतीय मूलनिवासी संघ के दिनेश शर्मा, शिक्षक नेता अशोक यादव, डॉ मदन दस,प्रोफेसर आदित्य, प्रो मनोज यादव, प्रो वीरेंद्र नारायण यादव, दिनेश दस, आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित हुए ।
गौतम बुद्ध की 2563वीं जन्म एवं महापरिनिर्वाण दिवस पर धम्म ध्वज फहराया गया
Cityhalchal News
0
Post a Comment