Top News

प्रशासक के तौर पर पूरी तरह विफल हैं पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया के कुलपति पीयूष पुजारा

पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया में फर्स्ट सेमेस्टर के दर्जनों छात्रों के द्वारा बुधवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया का घेराव किया गया विदित हो कि पिछले दिनों भारी हंगामे के बीच पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया के द्वारा फर्स्ट सेमेस्टर का एग्जाम को पूरा करवाया गया था जिस एग्जाम को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया के छात्रों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा था पूरे एग्जाम में पांच बार से ज्यादा बार छात्रों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करना पड़ा था उसके बाद भी पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया के पदाधिकारी सही तरह से एग्जाम का रूटीन बना छात्रों के बीच नोटिस नहीं कर पाई उसी करी में पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया के तमाम महाविद्यालयों के द्वारा विगत दिनों प्रैक्टिकल एग्जाम को लेकर नोटिस निकाला गया था जिसमें की साफ तौर पर 20 मई से प्रैक्टिकल एग्जाम लेने की सूचना जारी की गई थी लेकिन 20 मई को जब प्रैक्टिकल एग्जाम देने छात्र कॉलेज पहुंचे तो कॉलेज प्रशासन ने ये कहते हुए छात्रों को कॉलेज से बाहर कर दिया कि आज कॉलेज में बीएड की परीक्षाएं चल रही है आज तुमलोगो का एग्जाम नहीं होगा ज्यादा दिक्कत है तो तुमलोग विश्वविद्यालय से पूछो इसी चीजों पर छात्र आक्रोशित होकर विश्वविद्यालय पदाधिकारियों का घेराव में उतर आए उधर छात्रों से सूचना पाकर राजद के छात्र विंग एसएसएआई ( सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया) के विश्वविद्यालय अध्यक्ष पीयूष पुजारा भी छात्रों के साथ धरने पर बैठ छात्रों के समक्ष न्यायसंगत कार्रवाई की मांग करने पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया के पदाधिकारियों के समक्ष रखा उक्त सभी चीजों को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया के अध्यक्ष पीयूष पुजारा ने सीधे तौर पर विश्वविद्यालय के कुलपति पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया के कुलपति सीमांचल के छात्रों के साथ खिलवाड़ करने का कार्य कर रहे हैं प्रशासक की गरिमा होती है उसको तार तार पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति कर रहे हैं पहले विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के द्वारा छात्रों को एग्जाम के नाम पर बुलाया जाता है और उसके बाद एग्जाम को कैंसिल कर दिया जाता है आगे उन्होंने कहा कि सीमांचल के छात्र शैक्षणिक और आर्थिक तौर पर कमजोर हैं लेकिन ये कुलपति उसके बाबजूद भी छात्रों के खून चूसने का एक भी ऑप्शन नहीं छोड़ते हैं उक्त अवसर पर एसएसएआई के चाहत यादव कारण कुमार सागर झा रोशन अमित समेत दर्जनों छात्र उपस्थित रहे

पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति पर छात्रों का फूटा गुस्सा, विश्वविद्यालय का किया घेराव
पूर्णिया। फर्स्ट सेमेस्टर के छात्रों ने बुधवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय का घेराव कर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय की लापरवाही और अव्यवस्थित परीक्षा प्रणाली के कारण उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

छात्रों ने बताया कि हाल ही में आयोजित फर्स्ट सेमेस्टर परीक्षा के दौरान उन्हें कई बार एडमिट कार्ड डाउनलोड करना पड़ा। इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन सही तरीके से परीक्षा रूटीन जारी नहीं कर सका। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर भी भारी भ्रम की स्थिति बनी रही।

जानकारी के अनुसार, विभिन्न महाविद्यालयों द्वारा जारी नोटिस में 20 मई से प्रैक्टिकल परीक्षा लेने की सूचना दी गई थी। लेकिन बुधवार को जब छात्र परीक्षा देने कॉलेज पहुंचे तो कॉलेज प्रशासन ने बीएड परीक्षा का हवाला देते हुए प्रैक्टिकल परीक्षा कराने से इनकार कर दिया। छात्रों को कहा गया कि “आज बीएड की परीक्षा चल रही है, तुम्हारा एग्जाम नहीं होगा। ज्यादा दिक्कत है तो विश्वविद्यालय से पूछो।”

इस घटना से नाराज छात्र विश्वविद्यालय पहुंच गए और पदाधिकारियों का घेराव कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर राजद समर्थित छात्र संगठन एसएसएआई (सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया) के विश्वविद्यालय अध्यक्ष पीयूष पुजारा भी धरने में शामिल हुए और छात्रों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।

पीयूष पुजारा ने विश्वविद्यालय के कुलपति पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन सीमांचल के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने कहा कि परीक्षा के नाम पर छात्रों को बार-बार बुलाया जाता है और बाद में परीक्षा रद्द कर दी जाती है, जिससे आर्थिक और मानसिक परेशानी बढ़ रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सीमांचल के अधिकांश छात्र आर्थिक और शैक्षणिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आते हैं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी परेशानियों को नजरअंदाज कर रहा है। प्रदर्शन में चाहत यादव, कारण कुमार, सागर झा, रोशन, अमित समेत दर्जनों छात्र मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post