Top News

भारत-नेपाल सीमा पर कराई से बॉर्डर पर मचा हड़कंप

भारत-नेपाल सीमा पर शनिवार को अचानक सुरक्षा जांच बढ़ाए जाने से सीमा क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। नेपाल पुलिस द्वारा नेपाल प्रवेश करने वाले भारतीय नागरिकों से पहचान पत्र मांगने और जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति देने से लोगों में हलचल देखी गई। हालांकि कि थोड़ी देर बाद हलकी ढीलाई नेपाल पुलिस द्वारा दिया गया जिस से थोड़ी राहत सीमा पर बनी लेकिन समानो कि जांच पूर्ण रूप से सख्त रहा। 
जानकारी के अनुसार, नेपाल की बालेन सरकार द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नेपाल में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों के लिए पहचान पत्र अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बाद सीमा पर तैनात नेपाली पुलिस ने जांच अभियान तेज कर दिया है।
सीमा पर मौजूद नेपाली पुलिसकर्मियों से पूछताछ करने पर बताया गया कि भारत और नेपाल दोनों ओर से आने-जाने वाले लोगों की पहचान सत्यापन की प्रक्रिया सुरक्षा के मद्देनजर की जा रही है। वहीं भारत से नेपाल जाने वाले वाहनों एवं सामानों की भी गहन जांच की जा रही है।
अचानक बढ़ी जांच के कारण सीमा पार करने वाले यात्रियों को कुछ देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले सामान्य रूप से आवाजाही होती थी, लेकिन अब पहचान पत्र जांच अनिवार्य होने से लोगों को अपने दस्तावेज साथ रखना जरूरी हो गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post