Top News

सड़क दुघर्टना में ठेला चालक की मौत

बैसा मालोपाड़ा पंचायत अन्तर्गत वार्ड संख्या सात कवैया निवासी मनोज मंडल उम्र 51 वर्ष, की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। मृतक मजदूर की पत्नी बुधनी देवी  ने रोते रोते बताया कि उनके पति मजदूर थे जो ठेला चलाकार परिवार चलाते थे। रोज की तरह शनिवार को भी वे ठेला लेक्र्र घर स्व निकले थे। शाम करीब पांच बजे खबर मिली कि कोचाधामन थानां क्षेत्र में कही एक सड़क दुर्घटना में उसके पति की मौत हो गयी है। पहले तो सुनकर विश्वास ही नही हुआ पर एक के बाद जब परिजनों का फोन आया तो कुछ परिजनों के साथ घटनास्थल स्थल के लिए निकले तो देर शाम करीब नौ बजे पोस्टमार्टम के बाद  सदर अस्पताल से उसके शव को घर लाया। वही घटना की सूचना मिलने पर परिजनों को सांत्वना देने पहुँचे पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी अरिवंद कुमार सिंह ने  बताया कि यह दुखद घटना है इस परिवार के मुखिया के निधन से  परिवार बेसहारा हो गया है इसलिए उन्होंने प्रशासन से  सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर सरकारी मुआवजा की मांग की वही आए दिन हो रहे इस तरह की दुर्घटना को लेकर वाहन चलाने वालो सहित पैदल चलने वालो से यातायात के नियमों का शत प्रतिशत पालन करने का अनुरोध किया है ताकि इस तरह की घटनाएं कम हो सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post