Top News

अवैध मिट्टी खनन पर पुलिस की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि रात के अंधेरे में मिट्टी माफियाओं द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है।
सूचना के आधार पर कुरसेला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मधेली के 12 नंबर ठोकर पर छापेमारी की, जहां अवैध मिट्टी लोड कर ले जा रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। इसके अलावा भदैया टोला गांव में भी कार्रवाई करते हुए एक अन्य ट्रैक्टर को पकड़ा गया, जो अवैध खनन की मिट्टी ढो रहा था।
दोनों जब्त ट्रैक्टरों को पुलिस थाना लाया गया, जहां आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है। साथ ही इस संबंध में खनन अधिकारी, कटिहार को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post