Top News

कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में महिला थाना की अपर थानाध्यक्ष सुधा कुमारी निलंबित

एसपी संतोष कुमार ने कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में महिला थाने के अपर थानाध्यक्ष सुधा कुमारी को निलंबित कर दिया है। उनके द्वारा लंबित कांडों का ससमय निष्पादन नहीं करने, माननीय न्यायालय में ससमय कांड दैनिकी नहीं भेजने, गंभीर प्रकृति के कांडों को लंबित रखने, कांड के अनुसंधान में शिथिलता व लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
दरअसल एसपी ने पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) को जांच का जिम्मा सौंपा था। जांच में पाया गया कि अपर थानाध्यक्ष एस आई सुधा कुमारी के द्वारा माननीय न्यायालय में भेजे जाने वाले कांड दैनिकी को निर्देश के बावजूद ससमय नहीं भेजा गया। साथ ही यह भी पाया गया कि इनके द्वारा महिला थाना में पदस्थापन अवधि 8 माह के दौरान 21 कांड में मात्र 2 कांड का ही निष्पादन किया गया है और शेष कांड अनुसंधान के लिए लंबित है। इनमें से अधिकांश कांड पॉक्सो और दुष्कर्म से संबंधित हैं। जबकि ऐसे कांडों का अनुसंधान 60 दिनों के अन्दर पूर्ण करना होता है। उसके बावजूद भी सुधार कुमारी के द्वारा लंबित कांड के अनुसंधान में लापरवाही बरती गयी है। 
एसपी ने बताया कि सुधा कुमारी का यह कृत्य उनके कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, मनमानेपन, स्वेच्छाचारिता, आदेशोल्लंघन, संदिग्ध आचरण के साथ-साथ विभागीय व विधिक नियमों के उल्लंघन को परिलिक्षित करता है। नतीजतन सुधा कुमारी को तत्काल प्रभाव से जीवन यापन भत्ता पर निलंबित किया गया है। साथ ही उन्हें 7 दिनों के अन्दर स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post