Top News

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन,संगठन की मजबूती और विस्तार पर हुई चर्चा

भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दिगंबर जैन भवन में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन सत्र में भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने नेताओ और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा संगठन की मजबूती एवं सरकार और संगठन के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हमेशा सक्रिय रहते हैं।वही प्रशिक्षण शिविर में मौजूद पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने कहा कि कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हो इसके लिए देश भर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।इस मौके पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा,सदस्य शिशिर कुमार दास,गोपाल मोहन सिंह, सुशांत गोप,सुबोध महेश्वरी,कौशल यादव,अरुण कुमार सिंह,अंकित कौशिक, मोहम्मद फारुख,अरविंद मंडल,कौशल आनंद,कौशल झा,लखवीर कौर सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post