Top News

नवविवाहिता को दहेज के लिए धमकी: ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बासबाड़ी में एक नवविवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जिंदा जलाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता महबीस  ने बताया कि उसके ससुराल वालों ने उससे और दहेज की मांग की, मना करने पर उसे बुरी तरह पीटा।

महबीस का निकाह लगभग एक वर्ष पूर्व मो० अनजारुल  से मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। बीते 14 मई, 2026 को उसकी रुखसती हुई और वह अपने पति के घर आई। महबीस के अनुसार, उसके माता-पिता ने दहेज में घर का सारा सामान, साढ़े तीन भरी सोना, 10 भरी चांदी और 3 लाख रुपये नकद दिए थे।
रुखसती के बाद से ही ससुराल वाले, जिसमें पति मोहम्मद अनजारुल, ससुर साबीर सास अंजरुन सहित देवर,ननद व अन्य शामिल है अभद्र व्यवहार करने लगे  उन्होंने महबीस से कहा कि उसके माता-पिता ने बहुत कम दहेज दिया है और उसे दोबारा दहेज लाना होगा।

अगले दिन सुबह जब महबीस ने अपने माता-पिता से बात करने के लिए अपना मोबाइल फोन उठाया, तो उसके पति अनजारुल ने फोन छीन लिया। आरोप है कि अनजारुल ने उसे गालियां दीं, थप्पड़ मारा और धमकी दी कि अगर उसके पिता ने दोबारा दहेज नहीं दिया तो वह उसे पेट्रोल डालकर जला देगा। इसके बाद उसे घर में बंद कर दिया गया और खाने-पीने के लिए कुछ नहीं दिया गया।पीड़िता ने शनिवार शाम को ठाकुरगंज थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया है। ठाकुरगंज थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post