कटिहार जिले के रौतारा थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में नियमित गश्ती के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब सेवन के आरोप में 09 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल देखा गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गश्ती दल को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने जांच अभियान चलाया, जिसमें कई व्यक्तियों की जांच की गई। जांच के दौरान शराब सेवन की पुष्टि होने पर सभी आरोपितों को हिरासत में लिया गया।
थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी व्यक्तियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध कानून के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय कटिहार भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
स्थानीय लोगों का मानना है कि लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और कानून-व्यवस्था मजबूत होगी। वहीं पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
Post a Comment