Top News

विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की बैठक में सनातन समाज की मजबूती, बहन-बेटियों की सुरक्षा एवं संगठन विस्तार के लिए व्यापक रणनीति तय

विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के पूर्णिया नगर कार्यालय, बाड़ी हाट वार्ड संख्या 21 में रविवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य सनातन समाज को और अधिक सशक्त एवं संगठित करना, हिंदू समाज की समस्याओं के त्वरित समाधान को सुनिश्चित करना तथा संगठन के विस्तार को नई दिशा देना रहा।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सनातन धर्म, राष्ट्र गौरव और हिंदू स्वाभिमान की सशक्त आवाज है। उन्होंने कहा कि सनातन समाज, गौ माता, बहन-बेटियों के सम्मान एवं हिंदू हितों पर किसी भी प्रकार का आघात संगठन कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। धर्म रक्षा, समाज सेवा और हिंदू राष्ट्र के निर्माण के संकल्प के साथ संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता हर सनातनी तक पहुंचकर सेवा, संघर्ष और समर्पण की भावना से निरंतर कार्य करता रहेगा।
बैठक में गौ सेवा, बहन-बेटियों की सुरक्षा एवं उन्हें किसी भी प्रकार के शोषण, अपराध और भ्रामक संबंधों से बचाने के लिए समाज में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया गया।
इस दौरान नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत को निर्देशित किया गया कि नगर के सभी वार्डों में संगठन का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक युवाओं एवं मातृशक्ति को संगठन से जोड़कर संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाए।
सीमांचल अध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक ने कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ सनातन समाज की सेवा, गौ रक्षा एवं बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करता रहेगा। वहीं नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत ने कहा कि संगठन नगर के प्रत्येक वार्ड में विस्तार कर समाज सेवा और संगठन की मजबूती के लिए लगातार कार्य करेगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के आगमन पर सीमांचल अध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक एवं नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भगवा वस्त्र भेंट कर तथा “जय श्री राम” के गगनभेदी नारों के साथ जोरदार स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और जोश का विशेष माहौल देखने को मिला।
कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर काफी उत्साह देखा गया और पूरा वातावरण “जय श्री राम” के नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित—
राष्ट्रीय मंत्री खगेश कुमार, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी डॉ. राकेश सिंह, पूर्णिया जिला अध्यक्ष विजय कुमार, पूर्णिया जिला मंत्री अशोक कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी तनु सिंह, पूर्णिया जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार, पूर्णिया नगर महामंत्री कमल कृष्ण रंजन, बेगूसराय जिला अध्यक्ष विक्रांत आनंद, महिला मोर्चा पूर्णिया जिला मंत्री प्रिया कुमारी, पूर्णिया जिला कार्यसमिति सदस्य संगीता ठाकुर, शर्मिला ठाकुर, महिला मोर्चा नगर मंत्री काजल गुप्ता, वार्ड अध्यक्ष हिना कुमारी, आकृति कुमारी, निशा कुमारी, ममता देवी, गुड़िया देवी एवं वार्ड अध्यक्ष अजय पासवान सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post