बरारी प्रखंड के पूर्वी बारीनगर पंचायत स्थित वार्ड संख्या 7 के शर्मा टोला में अवस्थित श्री श्री 108 शिव मंदिर से 108 कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। धार्मिक उत्साह एवं भक्ति भाव से ओत-प्रोत इस शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी । कलश यात्रा शर्मा टोला स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होकर कुंवर टोला बारीनगर, स्टेशन बाजार, थाना चौक होते हुए काढ़ागोला घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा । इसके बाद पुनः शोभा यात्रा मंदिर परिसर पहुंची। पूरे मार्ग में भगवान भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा । मंदिर परिसर में 72 घंटे के अखंड हरिनाम संकीर्तन का भी शुभारंभ किया गया , जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भक्ति रस में डूबे नजर आए । कार्यक्रम को सफल बनाने में कमिटी सदस्य पंकज सिंह, आशीष चौधरी, अभिषेक , कुमार , सुमित कुमार उर्फ छोटू, धीरज कुमार, मौसम कुमार, अजय यादव एवं सचिन कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई । वहीं इस धार्मिक आयोजन में जनार्दन यादव, संजू सिंह, राजकुमार मेहता, किशनदेव पासवान, शंभू सिंह, शिवपूजन पासवान, धीरज शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
72 घंटे का हरिनाम संकीर्तन शुरू
Cityhalchal News
0
Post a Comment