आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को हसनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी कुमारी दिव्या एवं इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से की। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया तथा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर अपने-अपने सुझाव दिए। इस अवसर पर थाना प्रभारी कुमारी दिव्या ने कहा कि बकरीद आपसी भाईचारे, त्याग और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक पर्व है। पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने से बचने की अपील की। बैठक में प्रशासन की ओर से लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का अनुरोध किया। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी, ताकि लोग शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मना सकें।
हसनपुर थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Cityhalchal News
0
Post a Comment