मिलिया कॉन्वेंट इंग्लिश स्कूल में नर्सरी से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय समर कैंप का सफल आयोजन किया गया। कैंप में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न मनोरंजक, शैक्षणिक एवं टीम बिल्डिंग गतिविधियों का आनंद लिया।
समर कैंप के दौरान बाल वाटिका के बच्चों के लिए योगा-जुम्बा, बैलून नी रेस, हुला हूप बैलेंसिंग, पासिंग ऑफ वाटर, हॉपस्कॉच, स्पंज गेम्स, कलर सॉर्टिंग एक्टिविटी, कुक विदाउट फायर, कप रेस, डुओ हूप पास रेस, ऑब्स्टेकल कोर्स, कार्डबोर्ड रेस एवं थ्री लेग्ड रेस जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं।
वहीं कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों ने टर्टल रेस, क्रैब वॉक, बैलून रेस, थ्री लेग्ड रेस, व्हील बैरो रेस, टग ऑफ वॉर, फायरलेस कुकिंग, टनल बॉल, स्पंज गेम्स तथा स्नेक एंड लैडर सहित कई रोचक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
फायरलेस कुकिंग गतिविधि कैंप का मुख्य आकर्षण रही, जिसमें बच्चों ने स्वादिष्ट वेज बर्गर बनाकर अपनी रचनात्मकता और टीमवर्क का परिचय दिया। दोनों दिनों में बच्चों के लिए स्वादिष्ट नाश्ता एवं दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई थी। समापन अवसर पर सभी बच्चों को आइसक्रीम वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।
विद्यालय के प्राचार्य वाई.के. झा ने कहा कि समर कैंप बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, अनुशासन और टीम भावना विकसित करने का बेहतर माध्यम है। वहीं विद्यालय के निदेशक डॉ. असद इमाम ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें व्यवहारिक एवं सामाजिक कौशल सीखने का अवसर प्रदान करते हैं।
समर कैंप के सफल आयोजन में विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन बच्चों के उत्साह, खुशी और यादगार अनुभवों के साथ हुआ।
Post a Comment