आगामी बकरीद त्योहार को लेकर मीरगंज थाना परिसर में पुनि सह थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक में मीरगंज नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी दीपा कुमारी भी उपस्थित थी । बैठक के दौरान थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने आए हुए दोनों समुदाय के लोगों से बकरीद का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से भाईचारे के साथ मनाने की अपील किया । इस मौके पर उन्होंने कहा की त्योहार मनाते हुए भाईचारे का संदेश दें । किसी भी समुदाय को शिकायत पहुंचाने का मौका न दें । त्यौहार के दिन आपस में लड़े न। इसके साथ ही नशेड़ियों एवं उचक्के लहरिया कट बाइक चलाने वालों पर समाजसेवी भी ध्यान दें क्योंकि इनके कारण ही समाज में विवाद का माहौल बनता है । इस मौके पर मौजूद मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद युनुस उर्फ पूनम मुखिया ने बताया कि बकरीद कुर्बानी का त्यौहार है इस दिन मुस्लिम समुदाय कुर्बानी व नमाज अता कर दोस्त रिश्तेदार के यहां खुशियां बांटने का काम करते हैं । इसलिए विगत वर्षों की भांति त्यौहार सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाया जाएगा । शांति समिति की बैठक में पूर्व मुखिया नागेश्वर ऋषि, भाजपा नेता धीरेन्द्र साह, कुमार वीरव्रत, कुमार सत्यव्रत, लटोरन ऋषि, नवीन कुमार, अमृत कुमार, अभिनंदन कुमार, अमजद आलम, हीरा खान, विजय ऋषि समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे । आए हुए सभी समुदाय के लोगों ने कहा मीरगंज में हर वर्ष शांति रूप पूर्ण तरीके से बकरीद का त्यौहार मनाया जाता है इसलिए इस बार भी शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाया जाएगा किसी प्रकार की शिकायत की मौका नहीं दी जाएगी ।
बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक में शांतिपूर्ण तरीके में पर्व मनाने की अपील
Cityhalchal News
0
Post a Comment