कोढ़ा थाना पुलिस ने बैटरी चोरी मामले का खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई बैटरी को एक कबाड़ी दुकान से बरामद कर लिया है। मामले में सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेड़ावाड़ी बस्ती में बैटरी चोरी की घटना को लेकर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने राजू कुमार (19 वर्ष, पिता–प्रमोद महतो), सागर कुमार (करीब 20 वर्ष, पिता–छोटेलाल ऋषि) एवं निर्भय कुमार (25 वर्ष, पिता–विनोद पोद्दार), तीनों निवासी गेड़ावाड़ी वार्ड संख्या-05, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ के क्रम में तीनों युवकों ने बैटरी चोरी की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने विश्वनाथ चौधरी (करीब 65 वर्ष, पिता–किशुन लाल चौधरी), निवासी वार्ड संख्या-02, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार की कबाड़ी दुकान में छापेमारी कर चोरी की गई बैटरी बरामद कर ली।
पुलिस ने चोरी की वारदात एवं बरामदगी के आधार पर सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। थाना पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।
Post a Comment