Top News

सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान के तहत पदाधिकारियों ने निकाला पैदल मार्च, आदिवासी समुदाय को योजनाओं के प्रति किया जागरूक

कोढ़ा प्रखंड में आदिवासी गरिमा उत्सव के अंतर्गत “जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान के तहत व्यापक आदिवासी समुदाय की विकास को तेज गति देने हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बैनर तले जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने आदिवासी बहुल क्षेत्रों में पैदल मार्च निकालकर घर-घर पहुंच लोगों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया।

जानकारी के अनुसार रामपुर पंचायत के आसपास विभिन्न आदिवासी टोला जिसमें हरपुर संथाली टोला एवं भटवारा पंचायत के कुर्सी नारायणपुर आदिवासी टोला में पदाधिकारियों द्वारा पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों ने विभिन्न टोले में डोर टू डोर जाकर ग्रामीणों से संपर्क स्थापित किया और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज के आदिवासी परिवारों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना तथा उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना बताया गया। पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वास्थ्य सेवाएं, रोजगार कार्यक्रम, राशन कार्ड समेत विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही लाभुकों को आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में भी समझाया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व कोढ़ा अंचल अधिकारी संजीव कुमार एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रूपेश कुमार ने किया। पैदल मार्च में विकास मित्र, आवास सहायक, स्वच्छता पर्यवेक्षक, लाइनमैन, पंचायत रोजगार सेवक मनोज कुमार साह, वार्ड सदस्य रंजीत रजक ,राजस्व अधिकारी सहित अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों व कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय आदिवासी समुदाय के लोग भी शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

अभियान के दौरान कई ग्रामीणों ने आवास, पेंशन, राशन कार्ड एवं रोजगार से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post