Top News

एनएच-31 पर कुरसेला पुलिस का विशेष वाहन जांच अभियान, संदिग्ध वाहनों की हुई जांच


कटिहार-पूर्णिया-भागलपुर सीमा क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-31 पर कटरिया पिकेट के समीप कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान में पुलिस बल के जवानों के साथ आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई।

जांच के दौरान वाहनों के दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस तथा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की जांच की गई।

 थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने, अवैध वस्तुओं की तस्करी रोकने तथा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए वाहन जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों एवं आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post